9000+ Cashless Garages
1.2 Cr+ Policies Sold
जनरल इंश्योरेंस
लाइफ इंश्योरेंस
रिसोर्सेस
Sorry!
We are facing some issue in processing your request.
We require some time to check & resolve the issue.
SP code link generated is expired or invalid, please connect with your RM
Check Price
Car insurance Online, Up to 90% Discount
It's a Brand New Car
I Know Registration Number
अगर आप एक कार मालिक हैं, तो आपको ईंधन की बढ़ती कीमतों के बारे में पता होना चाहिए। इससे कार का रखरखाव करना आर्थिक रूप से ज्यादा कठिन हो जाता है। इस संबंध में, आपके वाहन की ईंधन खपत के स्तर का पता लगाना आपके लिए मददगार हो सकता है। इससे आपको आगे योजना बनाने और अपने खर्चों को कम करने में मदद मिलेगी।
क्या आप ईंधन की खपत कैलकुलेट करने का तरीका जानना चाहते हैं? आपको यहां इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी।
ईंधन की खपत शब्द मुख्य रूप से एक निश्चित दूरी की यात्रा के दौरान एक कार द्वारा खपत किए गए ईंधन की मात्रा को मापता है। आमतौर पर इसे लीटर प्रति 100 किलोमीटर में दर्शाया जाता है। अगर ईंधन की खपत ज्यादा होगी तो वाहन के रख-रखाव का आपका खर्चा भी बढ़ने लगेगा।
पूरे ईंधन का इस्तेमाल केवल कार को ऊर्जा देने के लिए नहीं किया जाता। वाहन के रोलिंग अस्सिटेंस में लगभग 3-11% ईंधन की खपत होती है। इसके अलावा, ड्राइविंग के तरीके भी ईंधन की खपत को कम करने में मदद कर सकते हैं।
ईंधन की खपत कैलकुलेट करने की प्रक्रिया जटिल हो सकती है। हालांकि, खर्चों को प्रबंधित करने के लिए आप अपनी कार को जो ईंधन दे रहे हैं, उस पर नज़र रखना ज़रूरी है। यहां तीन तरीके हैं जिनसे आप यह यह कर सकते हैं।
अगर आप प्रति किमी ईंधन खपत कैलकुलेट करने की प्रक्रिया सीखना चाहते हैं, तो यह विधि आपकी मदद कर सकती है। तय की गई दूरी से इस्तेमाल की गई गैस की मात्रा को डिवाइड करें। आप हर 100 किमी पर ओडोमीटर को ट्रैक करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नीचे दिया गया ईंधन खपत का फ़ॉर्मूला आपके काम आ सकता है।
(इस्तेमाल किया गया लीटर X 100) / तय किये गए किमी = लीटर प्रति 100 किमी
इन दिनों कारें डैशबोर्ड या सेंटर कंसोल पर एक छोटे बटन के रूप में ट्रिप ओडोमीटर के साथ आती हैं। इसमें चालक के पास अपनी इक्षा से किसी भी समय ज़ीरो पर रीसेट करने का विकल्प होता है। हर बार जब आप वाहन में गैस भरते हैं, तो ओडोमीटर को ज़ीरो पर रीसेट करें और अपनी यात्रा की दूरी के आधार पर खपत की जांच करते रहें। अगर आपके पास ट्रिप ओडोमीटर नहीं है, तो आप खपत को ट्रैक करने के लिए शुरुआती माइलेज रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इस विधि से, आप अपने ओडोमीटर पर माइलेज को अंतिम माइलेज के रूप में रिकॉर्ड कर सकते हैं। वाहन को गैस स्टेशन से भरने से पहले ऐसा करना आपके लिए मददगार होगा । अगर आपकी कार में ओडोमीटर नहीं है तो शुरुआती माइलेज और मौजूदा माइलेज के बीच के अंतर से भी आप इसका पता लगा सकते हैं।
ईंधन की खपत को प्रभावित करने वाले कई कारक हो सकते हैं। इनके बारे में जानने से आपको इन्हें नियंत्रित करने और भविष्य में अपने उपभोग को कम करने में मदद मिलेगी। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित सूचि आपकी मदद करेगी।
आपकी कार का वजन इसकी ईंधन खपत को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक है। वजन से पता चलता है कि आपकी कार को चलने के लिए कितनी ऊर्जा की जरुरत है, जो बदले में आवश्यक ईंधन की मात्रा को दर्शाता करता है। वाहन का आकार भी इस संबंध में एक भूमिका निभाता है।
उदाहरण के लिए, एक कॉम्पैक्ट वाहन का वजन ट्रक या एसयूवी से कम होता है। इसके अलावा, इसमें एक छोटा इंजन हो सकता है और कम ईंधन और ऊर्जा के साथ काम कर सकता है। अगर दो वाहन समान आकार के हैं, तो उनके हिस्से और सामग्री ईंधन की खपत का निर्धारण करेंगे।
डिसप्लेसमेंट हवा की मात्रा के बारे में बताता है जो एक कार का इंजन एक रेवोल्यूशन में इस्तेमाल करता है। इस प्रक्रिया में जितनी ज़्यादा हवा की जरूरत होगी, उतनी ही ज्यादा ऊर्जा लगेगी। डिस्प्लेसमेंट की माप लीटर में होती है। स्वाभाविक रूप से, ज़्यादा डिस्प्लेसमेंट में ज़्यादा ईंधन खर्च होगा।
हर वाहन का मैकेनिकल रेजिस्टेंस का अपना सेट होता है। यह निर्धारित करता है कि किसी वाहन को ड्राइवट्रेन के सभी भागों को चलने के लिए कितनी ऊर्जा चाहिए होती है। ट्रांसमिशन, व्हील बेयरिंग, एक्सल आदि घटक कार की गति को प्रभावित करते हैं।
इन्हें एक साथ रखते हुए, इंजीनियर गति में आने वाले भागों के लिए ज़रूरी ऊर्जा को कम करने के लिए सिस्टम को रिफ़ाइन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, मैनुअल ट्रांसमिशन में ऑटोमैटिक की तुलना में कम ऊर्जा की लगती है। यह ईंधन की खपत को प्रभावित कर सकता है।
जब कार चलती है तब हवा प्रतिरोध करती है। घुमावदार अच्छी डिज़ाइन और आकार वाली कारों को इस प्रतिरोध से बचने में मदद मिलती है। उदाहरण के तौर पर, ट्रकों में कुछ घुमाव होते हैं। स्वाभाविक रूप से, उन्हें आगे बढ़ने के लिए ज़्यादा ईंधन की ज़रूरत होती है। इस प्रकार, ज़्यादा घुमाव और बेहतरीन डिजाइन वाले कार एक्सटीरियर ईंधन की खपत को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अब जब आप कार के ईंधन की खपत को प्रभावित करने वाले कारकों को जान चुके हैं, तो आपको अतिरिक्त ईंधन खपत के कारणों के बारे में भी जानना चाहिए। इस संबंध में निम्नलिखित सूची आपके काम आएगी।
जैसा कि आप देख सकते हैं, ईंधन की ज़्यादा खपत के कई कारण होते हैं। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपको ज़्यादा खपत को रोकने और खर्चों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
उम्मीद है, कि अब आप अपनी कार के ईंधन की खपत का पता लगा सकते हैं। यह एक बेहद जरूरी चरण है जिससे आप ड्राइविंग के दौरान गलती करने से बच सकते हैं, और अपनी कार के रखरखाव के खर्च को कम कर सकते हैं। अगर आप लेख में बताए गए सुझावों का पालन करते हैं, तो आप ईंधन बचा सकते हैं।
ईंधन क्षमता या फ़्यूल डेंसिटी को क्वांटिटेटिव वैल्यू से दर्शाया जाता है। अगर वॉल्यू के हर यूनिट के लिए ईंधन की ज्यादा क्षमता लगती है तो कार की ईंधन क्षमता ज्यादा होगी।
बड़े आकार का इंजन एक मिनट में जितने रेवोल्यूशन (आरपीएम) लेता है उस हिसाब से ज्यादा ईंधन खर्च करता है। कम आरपीएम वाला छोटा इंजन उतनी ही दूरी पर कम ईंधन की खपत करता है।