आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस

High
Sum Insured
Affordable
Premium
24/7
Customer Support
High
Sum Insured
Affordable
Premium
24/7
Customer Support
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी क्या है?
आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस एक तरह का स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। इसमें 3 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक की इंश्योरेंस राशि के जरिए आपके स्वास्थ्य खर्चों को कवर किया जाता है। इस कवरेज में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और उसके बाद के खर्चे, अस्पताल के कमरे का किराया (रहना और बेड का शुल्क), आसीयू (ICU) की सेवाएं और यहां तक कि नई तकनीक वाले आधुनिक इलाज भी शामिल हैं।
डिजिट के आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस में आप व्यक्तिगत पॉलिसी और समूचे परिवार के लिए पॉलिसी (फैमिली फ्लोटर), दोनों चुन सकते हैं।
आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का महत्व क्या है?
अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसने, अलग-अलग तरह के ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर खुद को अक्सर उलझा और फंसा हुआ महसूस किया है, तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं। इसीलिए, आईआरडीएआई (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस को सरल बनाने के नजरिए से एक बुनियादी और स्टैंडर्ड प्लान के साथ आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस शुरू किया था, जिसे सारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां समान लाभों के साथ देंगी।
इनमें पॉलिसी खरीदने और क्लेम करने के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस प्रदाताओं (प्रोवाइडर) को एक-दूसरे से अलग करने वाली कुछ ही चीजें हैं। मसल, उनकी तरफ से दी जाने वाली सर्विस, हर प्रदाता के नेटवर्क में उपलब्ध कैशलेस अस्पताल और आरोग्य संजीवनी पॉलिसी का प्रीमियम।
*डिस्क्लेमर - ₹640/महीने के प्रीमियम में 1 करोड़ रुपए की इंश्योरेंस राशि की गणना पूरी तरह से स्वस्थ एक 30 साल के आदमी के लिए की गई है। इस प्रीमियम राशि में जीएसटी (GST) शामिल नहीं है।
आपको आरोग्य संजीवनी पॉलिसी क्यों खरीदनी चाहिए?
डिजिट की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में क्या अच्छा है
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम चार्ट और कैलकुलेटर
डिजिट की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में कम से कम ₹3 लाख की बीमा राशि से लेकर ₹50,000 के गुना में ₹2 करोड़ तक की बीमा राशि के विकल्प मौजूद हैं। यहां एक व्यक्ति के लिए कम से कम ₹3 लाख और अधिकतम ₹2 करोड़ की इंश्योरेंस राशि के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम की तुलना दी गई है।
आयु वर्ग (ऐज ग्रुप) |
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम (बीमा राशि 3 लाख) |
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम (बीमा राशि 2 करोड़) |
18-25 |
₹2,414 |
₹9,642 |
26-30 |
₹2,503 |
₹9,999 |
31-35 |
₹2,803 |
₹11,197 |
36-40 |
₹3,702 |
₹13,333 |
41-45 |
₹4,698 |
₹18,764 |
46-50 |
₹6,208 |
₹24,799 |
51-55 |
₹8,420 |
₹33,633 |
56-60 |
₹11,569 |
₹46,211 |
आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या-क्या कवर होता है?
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में शामिल नई तकनीक वाले इलाजों की सूची
चिकित्सा में तकनीक सुधार की सफलता के कारण, निम्नलिखित "नई तकनीक वाले” इलाजों को इस पॉलिसी के तहत कवर किया जाएगा (कुल बीमा राशि के 50% तक):
यूटेरिन आर्टरी एम्बोलिजेशन और एचआईएफयू (HIFU - उच्च तीव्रता वाले फोकस्ड अल्ट्रासाउंड)
बैलून सिनुप्लास्टी
डीप ब्रेन स्टिमुलेशन
ओरल कीमोथेरेपी
इम्यूनोथेरेपी - इंजेक्शन के बतौर दी जाने वाली मोनोक्लोनल एंटीबॉडी
इंट्रा विट्रियल इंजेक्शन
रोबोटिक सर्जरी
स्टीरियोटैक्टिक रेडियो सर्जरी
ब्रोन्कियल थर्मोप्लास्टी
प्रोस्टेट का वेपराइजेशन (ग्रीन लेजर उपचार या होल्मियम लेजर उपचार)
आईओएनएम (IONM): इंट्रा ऑपरेटिव न्यूरो मॉनिटरिंग
स्टेम सेल थेरेपी: हेमाटोलॉजिकल स्थितियों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए हेमटोपोइएटिक स्टेम सेल पर कवर दिया जाएगा।
क्या कवर नहीं होता?
- अस्पताल में भर्ती होने या भर्ती होने से पहले का कोई भी खर्च जो मेडिकल क्लेम से संबंधित ना हो, उसे कवर नहीं किया जाएगा।
- मोटापा या वजन नियंत्रित करने से जुड़ी सर्जरी जो किसी भी दूसरी बीमारी (को-मोर्बिडिटीज) से संबंधित नहीं हो, उसे कवर नहीं किया जाएगा।
- लिंग परिवर्तन के इलाज इस पॉलिसी के तहत शामिल नहीं हैं।
- कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी कवर नहीं किया जाता है, जब तक कि वह किसी दुर्घटना या कैंसर के बाद पुनर्निर्माण से जुड़ी न हो या फिर स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसा कराना बिल्कुल जरूरी न हो।
- आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में घरेलू देखभाल या ओपीडी (OPD) का खर्च शामिल नहीं है।
- आपराधिक काम करने या ऐसा करने की कोशिश की वजह से किए गए क्लेम को कवर नहीं किया जाएगा।
- नशे की लत के कारण होने वाली बीमारियों का इलाज आरोग्य पॉलिसी में शामिल नहीं हैं।
- खतरनाक या साहसिक खेलों में भाग लेने से जुड़े इलाज के खर्च को बाहर रखा गया है।
- मैटरनिटी संबंधी खर्चे इस पॉलिसी का हिस्सा नहीं हैं।
- स्टरीलिटी और फर्टिलिटी से जुड़े इलाज को कवर नहीं किया जाता है।
- डॉक्टर की अनुमति के बिना या मेडिकल तौर पर गैर-जरूरी इलाज को कवर नहीं किया जाएगा।
क्लेम कैसे दर्ज करें?
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं
बीमा राशि |
3 लाख से 2 करोड़ |
सह-भुगतान (को-पेमेंट) |
5% अनिवार्य को-पेमेंट |
प्रीमियम |
₹2414 प्रति वर्ष से शुरू |
कमरे के किराया की सीमा |
आपकी बीमा राशि का 2% (5,000 तक) |
संचित (क्यूमुलेटिव) बोनस |
हर क्लेम-मुक्त साल के लिए आपकी बीमा राशि में 5% का बढ़ोतरी |
क्लेम प्रक्रिया |
डिजिटल फ्रेंडली, कोई हार्डकॉपी नहीं! |
उपलब्ध विकल्प |
व्यक्तिगत और पूरे परिवार के लिए उपलब्ध पॉलिसी |
आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के स्टैंडर्ड लाभ
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी कौन खरीदें?
आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन कैसे खरीदें?
आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ऑनलाइन खरीदने की प्रक्रिया बेहद आसान है। बिल्कुल क, ख, ग जितना सरल:
- पहला चरण: डिजिट वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं और आरोग्य संजीवनी पेज पर अपना मोबाइल नंबर और पिन कोड दर्ज करें।
- दूसरा चरण: कुछ विवरण भरें। जैसे, पॉलिसी में शामिल लोग, जन्म तिथि, पसंदीदा बीमा राशि, बुनियादी चिकित्सा जानकारी और संपर्क संबंधी विवरण।
- तीसरा चरण: एक बार जब आप यह जानकारी भर देते हैं, तो आपको एक कोटेशन मिलेगा और आप भुगतान करके अगले चरण की ओर बढ़ सकते हैं। फिर, आपको अपने इनबॉक्स में कुछ ही मिनटों में पॉलिसी मिल जाएगी।
अपनी पॉलिसी को रिन्यू करना और भी आसान है। आपको बस अपने रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर (या पॉलिसी डिटेल) के साथ साइ-इन करना है, अपने डिटेल की पुष्टि करनी है और भुगतान करना है। बस, इतना ही!