डिजिट इंश्योरेंस करें

पंजाब में पेट्रोल टैक्स: पेट्रोल पर लगने वाले अलग अलग टैक्स

लेख में मौजूद जानकारी आखिरी बार 21 अक्टूबर 2022 को अपडेट की गई थी।

हाल में चरमराई अर्थव्यवस्था से सरकारी खजाने में कमी आ गई है। हालांकि, फ्यूल की कीमत में बढ़त आने से सरकार को वित्त की भरपाई करने में खासा मदद मिली है। पंजाब में पेट्रोल की मौजूदा कीमत ₹96.64 प्रतिलीटर है। पंजाब में पेट्रोल की कीमत कई कारणों से घटती या बढ़ती रहती है। ऐसा ही एक कारण है पंजाब में पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स।

पंजाब में पेट्रोल पर कितना टैक्स लगाया जाता है?

पंजाब में पेट्रोल पर वैट या सेल्स टैक्स और एक्साइज़ ड्यूटी को मिलाकर टैक्स लागू होता है। केंद्र सरकार के पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा से पहले, पंजाब की राज्य सरकार ने भी वैट 27.27% से घटाकर 15.15% कर दिया (13.77%+10% सरचार्ज)।

नीचे दी गई सारणी में पंजाब की खुदरा मूल्य में शामिल सभी टैक्स कंपोनेंट और अन्य मानक बताए गए हैं

घटक 21 अक्टूबर से प्रभावी (₹प्रति लीटर में)
डीलर से ली जाने वाली कीमत ₹ 57.35 प्रति लीटर
एक्साइज़ ड्यूटी (केंद्र सरकार द्वारा लागू) ₹ 19.90 प्रति लीटर
वैट (राज्य सरकार द्वारा लागू) ₹19.35 प्रतिलीटर {(डीलर से लिया जाने वाला फ़्यूल चार्ज + एक्साइज़ ड्यूटी + डीलर का औसत कमीशन) का 15.15%}
पंजाब में खुदरा बिक्री की कीमत ₹ 96.60 प्रति लीटर

(नोट: ऊपर दी गई सारणी पेट्रोल टैक्स ब्रेकअप का उदाहरण हैं, इसका डाटा 21 अक्टूबर 2022 तक विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त किया गया है। हालांकि, असल कीमत, फ्यूल की कीमत, डीलर के कमीशन, सेस और अन्य कारणों से समय समय पर बदल सकती है। पंजाब में पेट्रोल की मौजूदा कीमत पता करें)

पंजाब में पेट्रोल टैक्स कौन लगाता है?

केंद्र सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी लगाती है। हालांकि, पंजाब सरकार भी पेट्रोल पर सेल्स टैक्स या वैट लगाती है।

2020-2021 में सकल घरेलू उत्पादों पर 9.3% की वित्तीय गिरावट से उबरने और राज्य के अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने हाल ही में पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा दी है।

पंजाब में पेट्रोल टैक्स की कीमत को प्रभावित करने वाले घटक क्या हैं?

1. क्रूड ऑयल की कीमत

क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमत में आने वाले बदलाव भारत में उसकी कीमत को प्रभावित करते हैं। इसके साथ ही, यह कीमतें राज्यों में भी बदलती हैं। क्रूड ऑयल की कीमत मांग और पूर्ति, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति और भविष्य के लिए ऑयल रिजर्व और पूर्ति पर निर्भर करती है।

2. डीलर का कमीशन

ऑयल मार्केटिंग कंपनी पेट्रोल पंप मालिकोें को कमीशन देती हैं, इसे ही डीलर कमीशन कहते हैं। इससे पंजाब में पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स प्रभावित होता है।

3. डीलर का खर्च

कभी कभी, ऑयल मार्केटिंग संगठन क्रूड ऑयल को बांटने का काम करते हैं। इस काम के लिए वे डीलर से कुछ शुल्क लेते हैं।

5. फ्यूल की मांग और पूर्ति

अगर ऑटोमोबाइल की बिक्री की कीमत बढ़ जाती है, तो पेट्रोल और डीजल खरीदने के जरूरत बढ़ जाती है। इस वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत भी बढ़ जाती है।

5. रिफ़ायनरी की उपलब्धता

पेट्रोल की प्रोसेसिंग के लिए क्रूड ऑयल को रिफ़ायनरी ले जाया जाता है। लेकिन, अगर कम रिफ़ायनरी हैं, तो पेट्रोल की पूर्ति कम हो जाती है। इस कारण पेट्रोल की कीमत बढ़ जाती है।

6. डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार क्रूड ऑयल सप्लाई करता है। यह लेन देन यूएस डॉलर में होता है। इसलिए, इसमें होने वाले बदलाव भारतीय रुपए की कीमत को प्रभावित करते हैं। इससे उत्पाद की कुल कीमत बढ़ जाती है।

क्या पंजाब के सभी शहरों में पेट्रोल टैक्स एक समान है?

पंजाब के सभी शहरों में पेट्रोल पर एक समान टैक्स लगता है। लेकिन पेट्रोल पंप की अपनी लगाई कीमत के कारण पंजाब के अलग अलग शहरों में इसकी कीमत में अंतर आ सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पंजाब में पेट्रोल टैक्स में जीएसटी शामिल है?

पेट्रोल जीएसटी के अंतर्गत नहीं आता। इसलिए भारत में, पेट्रोल पर जीएसटी नहीं लगता।

पंजाब में फ़्यूल पर से वैट कम करने के बाद रेवेन्यू में कितनी कमी आई है?

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मुताबिक पंजाब में फ़्यूल पर वैट कम करने से रेवेन्यू में ₹6000 करोड़ का वार्षिक नुकसान हुआ